मोबाइल: +(91) 7773022555,8889444044
ईमेल: bjsgwalior@gmail.com
  • कार्यक्रम दिनांक: 17-11-2025
  • स्थान: भितरवार में

योजित सांसद खेल महोत्सव’ मैराथन प्रतियोगिता का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया

भितरवार में आयोजित #सांसद_खेल_महोत्सव’ मैराथन प्रतियोगिता का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया तथा आयोजन में सम्मिलित प्रतिभागियों एवं स्थानीय जन-जन को संबोधित किया। माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को पहचान, प्रोत्साहन और बड़ा मंच देने का संकल्प ‘सांसद खेल महोत्सव’ के माध्यम से साकार हो रहा है।भितरवार में आयोजित सांसद खेल महोत्सव में अब तक 25,000 से अधिक युवा खिलाड़ियों ने 10 से अधिक प्रतियोगिताओं में पंजीकरण कर उत्साहपूर्वक भागीदारी दर्ज की है। यह आयोजन गांव एवं ब्लॉक स्तर की प्रतिभाओं को निखारने और आगे बढ़ाने का मजबूत माध्यम बन रहा है।मैराथन प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित कर प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर श्री भारत सिंह कुशवाह जी (सांसद),श्री प्रेम सिंह राजपूत जी (ग्वालियर ग्रामीण भाजपा जिला अध्यक्ष) श्री नरेंद्र रावत जी (मंडल अध्यक्ष, भितरवार),श्री रामेश्वर रावत जी (मंडल अध्यक्ष, लखेश्वरी),श्री चंचल राठौर जी (मंडल अध्यक्ष, घाटीगांव),श्री सतीश जी,श्री केशव बघेल जी (जिला पंचायत सदस्य),श्री अनूप कुशवाहा जी (जिला पंचायत सदस्य),श्री जितेंद्र रावत जी (जिला पंचायत सदस्य),श्री बलदेव अग्रवाल जी (नगर परिषद अध्यक्ष, भितरवार),श्री जवाहर रावत जी (पूर्व विधायक),श्री वीरेंद्र जैन जी (पूर्व जिला अध्यक्ष),श्री वज्जर सिंह गुर्जर जी साथ ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं हजारों की संख्या में युवा खिलाड़ी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे