परहित सरिस धरम नहिं भाई ।
पर पीड़ा सम नहिं अधमाई ।।
विधानसभा भितरवार ग्राम घाटीगाँव शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित साइकिल एवं स्कूटी वितरण तथा वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती पूजन कर विद्यालय के प्राचार्य एवं समस्त शिक्षकों द्वारा विद्यालय की आवश्यकताओं मांगों से अवगत कराया गया, जिन्हें गंभीरता से सुना एवं जल्द से जल्द निराकरण का आश्वासन दिया एवं विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया तथा साइकिल एवं स्कूटी वितरण कर बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने एवं आत्मनिर्भर बनने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। ? यह आयोजन विद्यार्थियों के उत्साह, प्रोत्साहन और जागरूकता बढ़ाने का उत्कृष्ट माध्यम रहा। इस अवसर पर श्री सीताराम दण्डोतिया जी (प्राचार्य मॉडल स्कूल),श्री G.K. श्रीवास्तव जी (प्राचार्य एक्सीलेंस स्कूल),श्री रामप्रकाश चौरसिया जी (जनपद सदस्य),श्री लाला राठौड़ जी,श्री नारायण जाटव जी (सरपंच),श्री लल्ला पंडित जी,श्री रविंद्र जैन जी,श्री अजीत जैन जी,श्री संतोष राठौड़ जी,श्री सुनील शर्मा जी,श्री अनूप राठौड़ जी,श्री अभिषेक राठौड़ जी,श्री धर्मवीर माथुर जी तथा समस्त भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं जनसेवक साथी जी उपस्थित रहे।