परहित सरिस धरम नहिं भाई ।
पर पीड़ा सम नहिं अधमाई ।।
विधानसभा भितरवार #ग्राम_घाटीगाँव_में_राष्ट्रगीत_वंदे_मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित वंदे मातरम संपूर्ण गायन कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन एवं स्वागत समारोह के साथ हुआ। इस दौरान माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की गरिमामयी उपस्थिति में नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रगीत “वंदे मातरम : 150वां स्मरणोत्सव समारोह” में वर्चुअल सहभागिता की गई। #माननीय_मोदी_जी ने कहा कि “150 वर्ष पूर्व रचित यह गीत आज़ादी की अलख जगाने वाला और मातृभूमि के प्रति समर्पण का प्रतीक है।” यह आयोजन राष्ट्र भावना, स्वदेशी अपनाने और मां भारती के प्रति समर्पण का जीवंत प्रतीक रहा। कार्यक्रम में वंदे मातरम का सामूहिक गायन कर स्वदेशी की शपथ, एवं विचार-विमर्श किया गया विचार साझा करते हुए कहा कि वंदे मातरम केवल गीत नहीं, यह हमारी एकता, संस्कृति और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। इस अवसर पर श्री चंचल राठौड़ जी (मंडल अध्यक्ष), श्री अतर सिंह यादव जी, श्री शिव सिंह गुर्जर जी (सरपंच), श्री विनोद बघेल जी (जिला उपाध्यक्ष), श्री लाला राठौड़ जी (पूर्व सरपंच), श्री लक्ष्मीनारायण जाटव जी (सरपंच), श्री सत्येन्द्र राठौड़ जी, श्री लल्ला पंडित जी, श्री रामप्रकाश चौरसिया जी (जनपद सदस्य), श्री सुनील शर्मा जी, श्री अनूप राठौड़ जी, श्री दीपक कौरव जी, एवं श्री बृजेश परिहार जी सहित श्रीमती वंदना जैन जी (SDM), श्री एल. एन. पिप्पल जी (जनपद CEO), श्री पुरन शर्मा जी (थाना प्रभारी घाटीगाँव), श्री BEO जी, श्री BMO जी सहित शिक्षक-शिक्षिका एवं छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।