परहित सरिस धरम नहिं भाई ।
पर पीड़ा सम नहिं अधमाई ।।
भितरवार विधानसभा के जनहित में माननीय मुख्यमंत्री जी से भेंट एवं आमंत्रण। माननीय मुख्यमंत्री Dr Mohan Yadav जी से भेंट कर भितरवार विधानसभा क्षेत्र की जनता एवं कार्यकर्ता साथियों की ओर से उन्हें भितरवार आगमन हेतु आमंत्रण दिया गया। साथ ही क्षेत्र की प्रमुख जनसमस्याओं को लेकर मांगपत्र सौंपा गया, जिसमें निम्न महत्वपूर्ण विषय सम्मिलित रहे — 1️⃣ आरोन-पाटई क्षेत्र की उद्गम सच्चाई योजना का शीघ्र क्रियान्वयन! 2️⃣ हिम्मतगढ़ तालाब सिंचाई योजना को स्वीकृति! 3️⃣ भितरवार एवं मोहना को सिविल अस्पताल के रूप में विकसित करने की मांग! 4️⃣ शबरी माता मंदिर हेतु भूमि आवंटन शीघ्र किए जाने का आग्रह! 5️⃣ भितरवार बायपास रोड निर्माण की स्वीकृति 6️⃣ करहिया एवं घाटीगांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग! 7️⃣ घाटीगांव में महाविद्यालय की स्थापना हेतु कार्रवाई! माननीय मुख्यमंत्री जी ने इन सभी विषयों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश प्रदान किए तथा यह भी कहा कि 10 नवंबर के बाद विधानसभा चुनाव की व्यस्तता समाप्त होने पर वे भितरवार क्षेत्र में जनता को अनेक सौगातें देने स्वयं आएंगे। भितरवार विधानसभा की जनता की भावनाओं को समझते हुए मुख्यमंत्री जी द्वारा दी गई सहमति के लिए हृदय से आभार एवं धन्यवाद।