परहित सरिस धरम नहिं भाई ।
पर पीड़ा सम नहिं अधमाई ।।
भितरवार विधानसभा क्षेत्र सिख समाज कार्यकर्ता समीक्षा बैठक | जनसेवा केंद्र ग्रीन हाउस पर भितरवार विधानसभा क्षेत्र के सिख समाज के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता साथियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विगत 12 माह में क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों एवं जनसेवा से जुड़े प्रयासों की विस्तार से समीक्षा की गई। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी एवं माननीय मुख्यमंत्री डॉ. Dr Mohan Yadav जी की सरकार द्वारा संचालित जनहितैषी योजनाओं तथा पिछले एक वर्ष में हुए विकास कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। साथ ही माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुँचाने एवं भितरवार विधानसभा की स्थानीय समस्याओं के समाधान हेतु सिख समाज के कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण सुझाव रखे बैठक के अंत में सभी ने एकजुट होकर क्षेत्र के समग्र विकास, सामाजिक समरसता और जनसेवा के संकल्प को और मजबूत करने का प्रण लिया। इस अवसर पर सरदार श्री कुलवंत सिंह बाजवा जी (मंडल अध्यक्ष), सरदार श्री वीर सिंह प्रधान जी, सरदार श्री राजसिंह वरगवा जी, सरदार मक्खन सिंह जी, सरदार दिलीप सिंह जी, सरदार दलवीर सिंह जी, सरदार श्री जोगेंद्र सिंह जी, सरदार सुकविंदर सिंह जी, सरदार सन्नी सरदार जी ,सरदार श्री तरसेम सिंह जी, सरदार श्री दलवीर सिंह जी, सरदार श्री अमृत पाल जी, सरदार श्री रंजीत सिंह रंधावा जी सहित सिख समाज के समस्त कार्यकर्ता एवं जनसेवक साथी सम्मलित रहे।