परहित सरिस धरम नहिं भाई ।
पर पीड़ा सम नहिं अधमाई ।।
ग्वालियर में मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री प्रद्युमन सिंह तोमर जी के भतीजे एवं स्व. श्री देवेंद्र सिंह तोमर जी के सुपुत्र चि. सूर्यप्रताप संग सौ.का. स्नेहा के विवाह आशीर्वाद समारोह में सम्मलित होकर वर-वधू को नव-दाम्पत्य जीवन की मंगलकामनाएँ प्रेषित कीं। इस शुभ अवसर पर परिजनों और गणमान्य अतिथियों से आत्मीय भेंट की। इस मंगलमय उत्सव का साक्षी बनकर हर्ष और आनंद की अनुभूति हुई। हनुमान जी महाराज से प्रार्थना है कि नव-युगल का जीवन सदैव मंगलमय रहे।