परहित सरिस धरम नहिं भाई ।
पर पीड़ा सम नहिं अधमाई ।।
स्वदेशी, स्वावलंबन की ओर जाने वाला मार्ग है। 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मध्यप्रदेश में हर विकासखंड स्तर तक स्वदेशी सप्ताह' मनाया जा रहा है। जनअभियान परिषद और स्वदेशी जागरण मंच द्वारा आयोजित स्वदेशी जागरण सप्ताह का आयोजन रविन्द्र भवन में किया गया, कार्यक्रम में मुख्यमंत्री निवास से मुख्यमंत्री जी की उपस्थिति में रविन्द्र भवन तक स्वदेशी संकल्प यात्रा निकाली गई इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय श्री Dr Mohan Yadav जी ,जनअभियान परिषद के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री) श्री मोहन नागर जी एवं श्री साकेत सिंह राठौड़ जी स्वर्णिम भारतवर्ष फाउंडेशन के सीईओ एवं स्वावलंबी भारत अभियान के अखिल भारतीय सह समन्वयक , श्री जितेंद्र जी गुप्त , क्षेत्र संयोजक सुधीर जी दाते जी, श्री मोहन जी गुप्ता प्रादेशिक अध्यक्ष सरस्वती विद्या प्रतिष्ठान मध्यप्रदेश के साथ ही विभिन्न समाजों प्रतिनिधि और साथ विभिन्न महाविद्यालय के छात्र छात्राएं मिलाकर 1600 की सख्या उपस्थित रही।