परहित सरिस धरम नहिं भाई ।
पर पीड़ा सम नहिं अधमाई ।।
कलेक्ट्रेट सभागार ग्वालियर में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सम्मिलित हुआ । बैठक में विधानसभा भितरवार में करेरा तिराहे से बस स्टैंड तक एलिवेटेड रोड अथवा बाइपास रोड का निर्माण ! 2. घाटीगाँव में अपूर्ण पड़ी सर्विस लाइन को शीघ्र पूर्ण करने की आवश्यकता ! 3.घाटीगाँव में दो मार्केट अलग-अलग होने से पैदल आवागमन हेतु ओवरब्रिज का निर्माण, ताकि सड़क दुर्घटनाओं से बचाव हो सके। 4. कैमरों की स्थापना की स्थिति पर चर्चा एवं उनका बड़े स्थानों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में उपयोग। इस अवसर पर सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह जी, मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गेश कुँवर सिंह जी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री प्रेम सिंह राजपूत जी, जिलाधीश महोदय, पुलिस अधीक्षक, पुलिस विभाग एवं सड़क निर्माण विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।