परहित सरिस धरम नहिं भाई ।
पर पीड़ा सम नहिं अधमाई ।।
सेवा पखवाड़ा कार्यशाला ग्राम पनिहार , मंडल घाटीगांव। भितरवार विधानसभा में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत ग्राम पनिहार में कार्यशाला का सफल आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर सेवा पखवाड़ा प्रभारी श्री कमल राठौर जी, मंडल अध्यक्ष श्री चंचल राठौर जी, जनपद सदस्य श्री रामप्रकाश चौरसिया जी सहित भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यशाला में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने सेवा पखवाड़े के अंतर्गत होने वाले विविध जनसेवा कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की और समाजहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।