परहित सरिस धरम नहिं भाई ।
पर पीड़ा सम नहिं अधमाई ।।
भितरवार सर्किट हाउस पर राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में बाढ़ की स्थिति का आकलन जो हाल ही में क्षेत्र में बरसात के बढ़ते पानी के बहाव बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की वर्तमान स्थिति, राहत एवं बचाव कार्यों की रणनीति तथा तैयारियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की एवं अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत राहत कार्य प्रारंभ किए जाएं और जनता को समय पर सहायता प्रदान की जाए साथ ही राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी रूप से पहुँचाने के लिए भी दिशा-निर्देश दिए जिससे कि ज़रूरतमंद परिवारों को समय पर सहायता मिल सके एवं प्रशासनिक अमले को सतर्क एवं सजग रहते हुए समन्वय के साथ कार्य करें। इस अवसर पर SDM, तहसीलदार, CMHO, RI सहित राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।