परहित सरिस धरम नहिं भाई ।
पर पीड़ा सम नहिं अधमाई ।।
विधानसभा भितरवार ग्राम नजरपूर में श्री अमर सिंह रावत जी द्वारा पारंपरिक #चौसर_खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों का स्वागत कर चौसर खेल के नियमों को समझाते हुए स्वयं खिलाड़ियों के साथ खेल का विधिवत प्रारंभ करवाया एवं प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने हेतु पुरस्कार राशि निर्धारित की गई, जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को ₹11,000, द्वितीय स्थान को ₹7,000, तृतीय स्थान को ₹5,000 तथा चतुर्थ स्थान को ₹5,000 की राशि से सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर श्री रामेश्वर रावत जी मंडल अध्यक्ष, श्री नरेंद्र रावत जी मंडल अध्यक्ष, श्री लक्ष्मी नारायण जाटव जी जनपद अध्यक्ष, श्री लाली राजबहादुर रावत जी सरपंच, श्री डॉ. जितेंद्र रावत जी, श्री उदयभान सिंह रावत जी, श्री राजेन्द्र रावत जी, श्री अमर सिंह रावत जी, श्री लक्ष्मण रावत जी, श्री गजेंद्र रावत जी, श्री कल्ली गुर्जर जी एवं श्री बंटी जाटव जी सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे। इस आयोजन के माध्यम से ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने के साथ-साथ हमारी सांस्कृतिक एवं पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने का सार्थक प्रयास किया गया।”