मोबाइल: +(91) 7773022555,8889444044
ईमेल: bjsgwalior@gmail.com
  • कार्यक्रम दिनांक: 31-07-2025
  • स्थान: भोपाल

विधानसभा सत्र के दौरान जल संसाधन एवं प्रभारी मंत्री श्री Tulsi Silawat जी से सौजन्य भेंट कर विधानसभा भितरवार क्षेत्र में संभावित बाढ़ स्थिति को लेकर चर्चा

भोपाल में विधानसभा सत्र के दौरान जल संसाधन एवं प्रभारी मंत्री श्री Tulsi Silawat जी से सौजन्य भेंट कर विधानसभा भितरवार क्षेत्र में संभावित बाढ़ स्थिति को लेकर चर्चा। विधानसभा भितरवार क्षेत्र में हो रही लगातार वर्षा एवं जल स्रोतों का जल स्तर तेजी से बढ़ने के कारण भविष्य में उत्पन्न हो सकने वाली बाढ़ की आशंकाओं को लेकर प्रभारी मंत्री जी को अवगत कराया कि कई ग्रामों एवं बस्तियों में पानी भरने की स्थिति उत्पन्न हो रही है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है। इस विषय को गंभीरता से लेते हुए जल संसाधन मंत्री श्री तुलसी शिलावट जी ने क्षेत्र में बाढ़ नियंत्रण के लिए समुचित इंतज़ाम करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करने का आश्वासन दिया एवं भितरवार क्षेत्र के उन संवेदनशील गांवों की सूची तैयार की जाए जहां जलभराव की संभावना अधिक है, ताकि प्राथमिकता के आधार पर राहत और बचाव कार्यों की योजना बनाई जा सके।