मोबाइल: +(91) 7773022555,8889444044
ईमेल: bjsgwalior@gmail.com
  • कार्यक्रम दिनांक: 12-01-2026
  • स्थान: भितरवार

स्वामी विवेकानंद जी की 163वीं जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन

भितरवार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) इकाई भितरवार, जिला डबरा द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की 163वीं जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए छात्र-छात्राओं से परिचय किया गया तथा मिनी मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधिवत मां सरस्वती का पूजन कर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अतिथियों द्वारा रखे गए प्रेरणादायी विचारों को सुना गया एवं स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों, युवाओं की भूमिका और राष्ट्र निर्माण में छात्र शक्ति के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए गए एवं मिनी मैराथन में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गए।कार्यक्रम में विशेष रूप से अनंदिता सिंह जी (मध्य भारत प्रांत सह संयोजक)श्री सत्यादित्त तोमर जी (मध्य भारत प्रांत सहमंत्री), श्री रोहन मोदी जी (जिला सह संयोजक),श्री संजय प्रजापति जी (नगर अध्यक्ष), श्री पुष्पेन्द्र रावत जी (नगर मंत्री), भितरवार नगर परिषद अध्यक्ष श्री बलदेव अग्रवाल जी, मंडल अध्यक्ष, पार्षदगण, वरिष्ठ भाजपा नेता,एबीवीपी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।