मोबाइल: +(91) 7773022555,8889444044
ईमेल: bjsgwalior@gmail.com
  • कार्यक्रम दिनांक: 12-01-2026
  • स्थान: ग्राम बाजना

विश्वकर्मा समाज कल्याण समिति द्वारा नववर्ष एवं मकर संक्रांति के पावन अवसर पर मिलन_समारोह एवं विचार संगोष्ठी का आयोजन में सम्मलित

विधानसभा भितरवार ग्राम बाजना में विश्वकर्मा समाज कल्याण समिति द्वारा नववर्ष एवं मकर संक्रांति के पावन अवसर पर मिलन_समारोह एवं विचार संगोष्ठी का आयोजन में सम्मलित हुआ कार्यक्रम के दौरान समाजजनों ने अपनी मांगों एवं समस्याओं से अवगत कराया जिन्हें गंभीरता से सुना तथा जनहित में शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया एवं संबोधन में विश्वकर्मा समाज का योगदान राष्ट्र निर्माण में अतुलनीय है और समाज के विकास हेतु में सदैव तत्पर रहुगा। इस अवसर पर श्री राजू गौड़ जी (जिलाध्यक्ष, ग्वालियर ग्रामीण – विश्वकर्मा जन संगठन, मध्यप्रदेश) एवं श्री रामबरन गौड़ जी (अध्यक्ष, श्री विश्वकर्मा समाज कल्याण समिति, ग्वालियर) को नव नियुक्ति पर सम्मानित कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री मोहन विश्वकर्मा जी (प्रदेश संरक्षक, विश्वकर्मा जन संगठन) द्वारा की गई। इस अवसर पर श्री रामबरन गौड़ जी, श्री जुगल किशोर विश्वकर्मा जी,श्री वीर सिंह गौड़ जी, डॉ. श्री मनोज विश्वकर्मा जी,श्री हरि सिंह बाबू जी, श्री रामसेवक विश्वकर्मा जी, श्री टिंकू रावत जी, श्री गजेंद्र रावत जी , श्री भूपेंद्र विश्वकर्मा जी सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।