परहित सरिस धरम नहिं भाई ।
पर पीड़ा सम नहिं अधमाई ।।
जनता की सेवा हमारा संकल्प! विधानसभा भितरवार ग्राम करहिया सर्किट हाउस पर ग्रामीणों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और तत्काल संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। साथ ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं जनसेवक साथियों के साथ पार्टी द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री प्रेम सिंह राजपूत जी, मंडल अध्यक्ष श्री रामेश्वर रावत जी एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं जनसेवक साथी सम्मलित रहें।