परहित सरिस धरम नहिं भाई ।
पर पीड़ा सम नहिं अधमाई ।।
विधानसभा भितरवार ग्राम आंतरी में ₹01.26 करोड़ की लागत से नवनिर्मित तहसील भवन का लोकार्पण। आज विधानसभा भितरवार ग्राम आंतरी में ₹ 01 करोड़ 26 लाख रुपए की लागत से निर्मित नवीन तहसील भवन का भव्य लोकार्पण किया यह भवन क्षेत्र के नागरिकों को सुलभ, पारदर्शी एवं सुचारु प्रशासनिक सेवाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। लोकार्पण समारोह के दौरान वृक्षा रोपण कर भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में उपस्थित क्षेत्रवासियों द्वारा आत्मीय एवं अभिभूत स्वागत किया भितरवार विधानसभा का सर्वांगीण विकास मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है तहसील भवन के निर्माण से आम नागरिकों को राजस्व, प्रशासनिक एवं न्यायिक कार्यों में सुविधा मिलेगी और उन्हें अब दूर नहीं भटकना पड़ेगा। यह भवन सुशासन और जनसेवा का मजबूत केंद्र बनेगा।” नवनिर्मित तहसील भवन आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है, जिससे अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ-साथ आम जनता को भी बेहतर वातावरण में कार्य संपादन का लाभ मिलेगा। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री कुलवंत बाजवा जी, नगर अध्यक्ष एवं भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।