परहित सरिस धरम नहिं भाई ।
पर पीड़ा सम नहिं अधमाई ।।
शीलता माता मंदिर सातऊ पर श्री जीतू भगत जी द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ अवसर पर भव्य कलश यात्रा में सम्मलित हुआ । इस पावन कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिला-पुरुषों ने सहभागिता की भक्तिरस से सराबोर इस यात्रा ने पूरे क्षेत्र को आध्यात्मिक ऊर्जा, भक्ति भाव और धार्मिक उल्लास से अनुप्राणित कर दिया।