परहित सरिस धरम नहिं भाई ।
पर पीड़ा सम नहिं अधमाई ।।
ग्वालियर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में सम्मलित हुआ बैठक में जिले के विकास कार्यों, लंबित योजनाओं एवं जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की । ? बैठक में प्रमुख रूप से निम्न बिंदु – 1️⃣ भट्ट का पुरा रोड वन विभाग की आपत्ति के कारण रुका हुआ है, शीघ्र समाधान की आवश्यकता। 2️⃣ जखोदा विद्युत फीडर को वन विभाग की NOC नहीं मिलने से कार्य प्रभावित—निरीक्षण कर त्वरित निर्णय लिया जाए। 3️⃣ भितरवार क्षेत्र में निर्माणाधीन छात्रावासों की जानकारी—कहां निर्माण हो रहा है, कितने मीटर हैं, एवं भूमिपूजन किसके द्वारा किया गया। 4️⃣ PHE विभाग की नल-जल योजना—136 पूर्ण बताई गई योजनाओं की वास्तविक स्थिति जानने हेतु विभागीय अधिकारी को साथ में भ्रमण कराने की मांग। 5️⃣ मुख्यमंत्री कृषक रथ योजना—योजना प्रारंभ होने के बावजूद क्षेत्र में रथ न दिखने पर प्राथमिकता से क्रियान्वयन की मांग। 6️⃣ ₹342 करोड़ की योजना—कार्य एजेंसी को ब्लैकलिस्ट किए जाने के बाद भी तीन वर्षों में कार्य पूर्ण न होना, वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने एवं जवाबदेही तय करने की मांग। 7️⃣ वन सीमा विवाद—DFO एवं रेंजर के साथ संयुक्त बैठक कर क्षेत्र की सीमाओं पर विस्तृत चर्चा का सुझाव। 8️⃣ भितरवार नवीन मंडी—फाइल कलेक्टर महोदय के पास प्राप्त होने के बाद शीघ्र कार्रवाई की आवश्यकता। 9️⃣ मोहना औद्योगिक क्षेत्र—घोषणा के बाद अब तक की प्रगति एवं भविष्य की कार्ययोजना की जानकारी। ? अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त ग्रामीण सड़कें एवं पुल—जैसे दौलतपुर पुल, इन्हें किसी उपयुक्त फंड से शीघ्र दुरुस्त कराने की मांग। बैठक में स्पष्ट किया गया कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और सभी योजनाएं समयबद्ध एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण हों! बैठक में श्री भारत सिंह कुशवाह जी (सांसद), श्री प्रद्युमन सिंह तोमर जी(ऊर्जा मंत्री),श्रीमती दुर्गेश कुंवर सिंह जाटव जी(जिला पंचायत अध्यक्ष ), श्री जयप्रकाश राजोरिया जी(नगर जिला अध्यक्ष), श्री प्रेम सिंह राजपूत जी(ग्रामीण जिला अध्यक्ष), श्रीमती रुचिका चौहान जी(ग्वालियर कलेक्टर),नगर निगम कमिश्नर संघ प्रिय जी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।