मोबाइल: +(91) 7773022555,8889444044
ईमेल: bjsgwalior@gmail.com
  • कार्यक्रम दिनांक: 24-01-2026
  • स्थान: ग्राम बरई

विकासखंड स्तरीय आनंद उत्सव 2026 के अंतर्गत आयोजित क्रिकेट मैच में विधायक एकादश के कप्तान के रूप में स्वयं मैदान में उतरकर युवाओं का नेतृत्व किया

विधानसभा भितरवार ग्राम बरई में विकासखंड स्तरीय आनंद उत्सव 2026 के अंतर्गत आयोजित क्रिकेट मैच में विधायक एकादश के कप्तान के रूप में स्वयं मैदान में उतरकर युवाओं का नेतृत्व किया इस मुकाबले में विधायक एकादश एवं प्रशासन एकादश (कप्तान – श्री सोजान सिंह रावत जी(जिला पंचायत CEO) रोमांचक मैच खेला मैने विधायक एकादश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 94 रनों का लक्ष्य निर्धारित किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए प्रशासन एकादश ने अनुशासित एवं शानदार प्रदर्शन कर जीत दर्ज की। विधायक एकादश की टीम में श्री दिलीप रावत जी (जनपद अध्यक्ष, उप-कप्तान),श्री जसवंत सिंह झाला जी (जिला पंचायत सदस्य),श्री चंचल राठौर जी (मंडल अध्यक्ष, घाटीगांव),श्री नरेंद्र रावत जी (मंडल अध्यक्ष, भितरवार),श्री सतेंद्र धाकड़ जी (मंडल अध्यक्ष, मोहना),श्री रामप्रकाश चौरसिया जी (जनपद सदस्य),श्री अरुण रावत जी (जनपद सदस्य, पनिहार), श्री सतेंद्र धाकड़ जी,श्री दीपक कौशल जी (मंडल महामंत्री, घाटीगांव),श्री महीपत सिंह जी (सरपंच, पवा),श्री वंदन सिंह कौरव जी (सरपंच, बरई),श्री आशीष कमरिया सिंह जी,श्री पदम यादव जी,श्री राजू कौरव जी,श्री पंकज पाठक जी शामिल रहे। मैच के समापन पर खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया कार्यक्रम में युवाओं की बड़ी भागीदारी रही, जिससे खेल के प्रति उत्साह, अनुशासन और टीम भावना को मजबूती मिली। युवाओं को खेलों से जोड़ना ही स्वस्थ, सशक्त और आत्मनिर्भर समाज की नींव है। ऐसे आयोजन प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हैं और सकारात्मक सोच का निर्माण करते हैं। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में युवा खिलाड़ी उपस्थित रहे।