परहित सरिस धरम नहिं भाई ।
पर पीड़ा सम नहिं अधमाई ।।
विधानसभा भितरवार ग्राम आंतरी में पार्षद श्री वीर सिंह किरार जी , श्री पूरन सिंह किरार जी (पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष)एवं श्री सुनील शर्मा जी के निवास पर भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं एवं जनसेवक साथियों द्वारा आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया । इस अवसर पर क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए उनकी विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से सुना एवं जनहित से जुड़े विषयों पर तत्काल संबंधित विभागीय अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा कर समस्याओं के निराकरण हेतु आवश्यक निर्देश दिए ।