मोबाइल: +(91) 7773022555,8889444044
ईमेल: bjsgwalior@gmail.com
  • कार्यक्रम दिनांक: 29-01-2026
  • स्थान: सरस्वती गार्डन, भितरवार

आयोजित विकासखंड स्तरीय दिव्यांग खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में सम्मिलित

सरस्वती गार्डन, भितरवार में आयोजित विकासखंड स्तरीय दिव्यांग खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में सम्मिलित होकर प्रतिभागी दिव्यांगजनों का उत्साह, आत्मविश्वास और प्रतिभा देखकर मन अत्यंत प्रसन्न हुआ। कार्यक्रम में सरस्वती पूजन एवं आत्मीय स्वागत के उपरांत बच्चों एवं प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का अवलोकन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम की सफल आयोजन में शिक्षा विभाग के BRC श्री नरहरि मिश्रा जी एवं सभी शिक्षकगणों का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री रामेश्वर रावत जी, पार्षद श्री सुमितप्रकाश जैन जी, श्री सुरेश उपाध्याय जी, श्री भीकम सिंह जाट जी, श्री हेमंत रावत जी, श्री उदयभान सिंह रावत जी, श्री धर्मेंद्र चौधरी जी, पार्षद श्री रघुवीर यादव जी, श्रीमती सीमा यादव जी, श्री विजय सिंह यादव जी, श्री विजय सिंह बौद्ध जी , श्री एडिशन चतुर्वेदी जी,श्री मुकेश भार्गव जी , श्री सोनू रावत जी,सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। दिव्यांग साथियों की प्रतिभा और जज्बे को नमन —