परहित सरिस धरम नहिं भाई ।
पर पीड़ा सम नहिं अधमाई ।।
विधानसभा भितरवार ग्राम रही में लखेश्वरी मंडल सम्मेलन (VB-G-RAM-G — विकसित भारत गारंटी रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण एक्ट) के गरिमामय कार्यक्रम में सम्मिलित होकर कार्यक्रम के शुभारंभ में महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलन के साथ उपस्थित कार्यकर्ताओं द्वारा आत्मीय स्वागत किया इस अवसर पर सम्मानित वक्ताओं के विचारों को सुना एवं तत्पश्चात अपने विचार रखते हुए ग्रामीण विकास, रोजगार और आजीविका सशक्तिकरण के विषय पर चर्चा की। इस अवसर पर श्री प्रेम सिंह राजपूत (जिला अध्यक्ष भाजपा), श्री अमिताभ सिंह हरसी, श्री मुकेश भार्गव जी (VB-G-RAM-G विधानसभा प्रभारी), श्री रामेश्वर रावत जी (मंडल अध्यक्ष), श्री सुरेश उपाध्याय जी, श्री केशव बघेल जी (जिला पंचायत सदस्य), श्री नारायण जाटव जी (जनपद अध्यक्ष), श्री कुँवर सिंह जी, श्री भीकम सिंह जाट जी, श्री जितेंद्र रावत जी, श्री हेमंत रावत जी, श्री परशुराम पवैया जी, श्री उदयभान सिंह रावत जी, श्री महीप यादव जी, श्री अंशुमान खेनवार जी, श्री राजेश मंडेलिया जी,श्रीमती मुन्नी परमार जी सहित अनेक कार्यकर्ता एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।