परहित सरिस धरम नहिं भाई ।
पर पीड़ा सम नहिं अधमाई ।।
विधानसभा भितरवार ग्राम मारगपुर आदिवासी दफाई पर आदिवासी समाज के बीच पहुँचकर आत्मीय भेंट एवं संवाद किया इस अवसर पर स्थानीय समाजजनों द्वारा स्वागत एवं सम्मान किया। जिसके लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।इस दौरान ग्रामवासियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। सभी विषयों को गंभीरता से सुना और तत्काल संबंधित मुद्दों को लेकर अधिकारियों से बात कर जल्द से जल्द निराकरण का आश्वासन दिया । आदिवासी समाज की उन्नति, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगा। आपका विश्वास और स्नेह ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है।