मोबाइल: +(91) 7773022555,8889444044
ईमेल: bjsgwalior@gmail.com
  • कार्यक्रम दिनांक: 31-01-2026
  • स्थान: ग्राम दौरार

शासकीय हाई स्कूल में आयोजित वार्षिक

विधानसभा भितरवार ग्राम दौरार शासकीय हाई स्कूल में आयोजित वार्षिक स्नेह सम्मेलन 2026 एवं मुख्यमंत्री योग प्रशिक्षण केंद्र के शुभारंभ अवसर पर आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ इस अवसर पर माँ सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्वलन के बाद विद्यालय परिवार द्वारा आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, देशभक्ति कार्यक्रम एवं योग प्रदर्शन प्रस्तुत कर सभी उपस्थित जनों का मन मोह लिया। बच्चों का उत्साह, आत्मविश्वास और प्रतिभा वास्तव में प्रेरणादायक रही एवं मेधावी एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा अपने उद्बोधन में शिक्षा, संस्कार, अनुशासन और योग के वारे में जानकारी दी विद्यालय ही वह आधार है जहाँ से उज्ज्वल भविष्य की नींव तैयार होती है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री सतेंद्र धाकड़ जी, सरपंच शिवसिंह गुर्जर जी एवं विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण, अभिभावकगण एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सम्मलित रहें