परहित सरिस धरम नहिं भाई ।
पर पीड़ा सम नहिं अधमाई ।।
विधानसभा भितरवार ग्राम दौरार में श्री सिकंदर आदिवासी जी की माताजी एवं श्री भगभत धाकड़ जी के पुत्र के दुःखद निधन की सूचना मिलने पर उनके निवास पहुँचकर शोक संवेदना व्यक्त कर शोकाकुल परिवार से भेंट कर दुख की इस घड़ी में उन्हें ढांढस बंधाया। परिजनों को सहयोग स्वरूप आर्थिक सहायता राशि का चेक प्रदान किया। अपनों के जाने का दुःख अपूरणीय होता है, लेकिन हम सभी उनके साथ खड़े हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति दें। विनम्र श्रद्धांजलि। ?