परहित सरिस धरम नहिं भाई ।
पर पीड़ा सम नहिं अधमाई ।।
धर्म, आस्था और संस्कृति का दिव्य संगम । विधानसभा भितरवार ग्राम खैरवाया में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा एवं राम दरबार व शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा के पावन कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर कथा वाचक परम पूज्य श्री हरिओम शरण शास्त्री जी को फूलमाला पहनाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया एवं परीक्षित श्री महेंद्र सिंह जाट जी एवं श्री दशरथ सिंह जाट जी द्वारा आत्मीय स्वागत किया। ऐसे धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन न केवल हमारी सनातन संस्कृति और परंपराओं को सहेजने का माध्यम हैं, बल्कि समाज में आपसी सौहार्द, समरसता और सामूहिक एकता को भी सशक्त करते हैं।