परहित सरिस धरम नहिं भाई ।
पर पीड़ा सम नहिं अधमाई ।।
चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स ,ग्वालियर में शासकीय सेवानिवृत्त पेंशनर्स एसोसिएशन मध्यप्रदेश के शपथ ग्रहण समारोह एवं प्रांतीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। इस अवसर पर संगठन पदाधिकारियों का स्वागत एवं उनके विचार सुने एवं अपने विचार साझा किए साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों को पुरस्कार वितरित कर पेंशनर्स संगठन की कार्यालय व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु ₹50,000 की सहायता राशि देने की घोषणा की। इस अवसर पर श्री जयप्रकाश राजौरिया जी (जिलाध्यक्ष भाजपा), , श्री अशोक पटसारिया जी, श्री वीरेंद्र शर्मा जी (प्रांतीय अध्यक्ष), श्री अशोक भार्गव जी, श्री श्याम बिहारी भार्गव जी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।