परहित सरिस धरम नहिं भाई ।
पर पीड़ा सम नहिं अधमाई ।।
विधानसभा भितरवार ग्राम हरसी में श्री सोनू आदिवासी जी के पिताजी स्व श्री घनश्याम आदिवासी जी के दुःखद निधन की सूचना मिलने पर उनके निवास पहुँचकर शोक संवेदना व्यक्त कर शोकाकुल परिवार से भेंट कर दुख की इस घड़ी में उन्हें ढांढस बंधाया एवं उनकी पत्नी श्रीमती कमलेश आदिवासी जी को सहयोग स्वरूप 10000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि का चेक प्रदान किया। अपनों के जाने का दुःख अपूरणीय होता है, लेकिन हम सभी उनके साथ खड़े हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति दें। विनम्र श्रद्धांजलि।