परहित सरिस धरम नहिं भाई ।
पर पीड़ा सम नहिं अधमाई ।।
होटल रेडिसन, ग्वालियर में नईदुनिया समूह द्वारा आयोजित चिकित्सक सम्मान समारोह में सम्मिलित हुआ समारोह में समाज को स्वस्थ और सुरक्षित रखने में अपना अमूल्य योगदान देने वाले समर्पित चिकित्सकों का सम्मान किया। डॉक्टरों की सेवा, त्याग और प्रतिबद्धता वास्तव में समाज के लिए प्रेरणादायी है ऐसे आयोजनों से चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों का उत्साहवर्धन होता है और समाज में सेवा भावना को नई ऊर्जा मिलती है। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री श्री तुलसी सिलावट जी एवं जिला अध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजोरिया जी सहित चिकित्सक एवं मीडिया बंधु सम्मिलित रहे सभी सम्मानित चिकित्सकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ