मोबाइल: +(91) 7773022555,8889444044
ईमेल: bjsgwalior@gmail.com
  • कार्यक्रम दिनांक: 14-02-2026
  • स्थान: ग्राम मकोड़ा

G.D. Convent School वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित

ग्राम मकोड़ा G.D. Convent School वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित होकर कार्यक्रम के शुभारंभ में माँ सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन कर विद्यालय परिवार द्वारा आत्मीय स्वागत किया इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं देशभक्ति से ओतप्रोत मनमोहक प्रस्तुतियाँ अत्यंत आकर्षक एवं प्रेरणादायक रहीं, जिन्होंने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के मार्ग पर अग्रसर रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर संचालक श्री कमोद तिवारी जी , श्री प्रमोद तिवारी,श्री मुकेश भार्गव जी पूर्व मंडल अध्यक्ष, श्री विनोद बघेल जी (जिला उपाध्यक्ष), श्री प्रवीण चतुर्वेदी जी, श्री नरहरी मिश्रा जी (BRC), श्री कौशलेंद्र सिंह चौहान जी , श्री एम पी सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही