परहित सरिस धरम नहिं भाई ।
पर पीड़ा सम नहिं अधमाई ।।
भोपाल में माननीय मुख्यमंत्री Dr Mohan Yadav जी से सौजन्य भेंट कर भितरवार विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास एवं जनहितकारी विषयों पर विस्तृत एवं सकारात्मक चर्चा की। भेंट के दौरान क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं से अवगत कराते हुए उनके त्वरित निराकरण एवं नई विकास योजनाओं की स्वीकृति हेतु आग्रह किया गया। माननीय मुख्यमंत्री जी ने भितरवार क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन प्रदान किया। इस अवसर पर भितरवार विधानसभा क्षेत्र के जनपद सदस्य, पार्षद एवं भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं की माननीय मुख्यमंत्री जी से आत्मीय मुलाकात कराई एवं सभी जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र की अपेक्षाओं एवं आवश्यकताओं को मुख्यमंत्री जी के समक्ष रखा