परहित सरिस धरम नहिं भाई ।
पर पीड़ा सम नहिं अधमाई ।।
विधानसभा भितरवार ग्राम करहिया सर्किट हाउस पर आयोजित होली मिलन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, कार्यकर्ताओं और जनसेवक साथियों से आत्मीय भेंट कर सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर उपस्थित साथियों द्वारा पुष्पवर्षा कर स्नेह एवं सम्मान व्यक्त किया एवं सभी साथियों के साथ होली के रंगों की खुशियां साझा कीं