मोबाइल: +(91) 7773022555,8889444044
ईमेल: bjsgwalior@gmail.com
  • कार्यक्रम दिनांक: 05-03-2026
  • स्थान: ग्राम गधौटा

श्री पन्नालाल कुशवाह जी के मकान गिरने की घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया

विधानसभा भितरवार ग्राम गधौटा में श्री पन्नालाल कुशवाह जी के मकान गिरने की घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। इस दुर्घटना में श्री इमरतलाल कुशवाह जी की पत्नी श्रीमती उषा कुशवाह जी को चोट आने पर उनके स्वास्थ्य की कुशलक्षेम जाना और तत्काल 10,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की साथ ही संबंधित तहसीलदार से दूरभाष पर चर्चा कर घटना की शीघ्र रिपोर्ट तैयार कर प्रभावित परिवार को जल्द से जल्द उचित मुआवजा दिलाने के निर्देश दिए। इस कठिन समय में परिवार के साथ खड़े होकर हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर श्री उदयभान सिंह रावत जी, श्री माधो कुशवाह जी, श्री नंदकिशोर कुशवाह जी, श्री पातीराम कुशवाह जी, श्री राजू कुशवाह जी सहित अन्य स्थानीयजन उपस्थित रहे। ईश्वर से कामना है कि घायल शीघ्र स्वस्थ हों और परिवार को इस कठिन परिस्थिति से उबरने की शक्ति प्रदान करें