परहित सरिस धरम नहिं भाई ।
पर पीड़ा सम नहिं अधमाई ।।
विधानसभा भितरवार ग्राम श्यामपुर श्री रामजानकी मंदिर परिसर में होली के पावन अवसर पर आयोजित भव्य दंगल (कुश्ती) कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। इस दौरान आयोजकों एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया कार्यक्रम में पहलवानों की रोमांचक कुश्तियां देखीं और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर अपने विचार व्यक्त कर कार्यक्रम के अंत में अंतिम कुश्ती के पहलवानों का हाथ मिलवाकर उनका उत्साह बढ़ाया और सभी को शुभकामनाएं दीं। ऐसे पारंपरिक खेल आयोजन हमारी संस्कृति, आपसी भाईचारे और युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देते हैं। इस अवसर पर श्री रामेश्वर रावत जी (मंडल अध्यक्ष), श्री जितेंद्र रावत जी, श्री उदयभान सिंह रावत जी, श्री अरविंद रावत जी (सरपंच), श्री आशीष यादव जी, श्री महेंद्र खेनवार जी, श्री अंशुमान खेनवार जी, श्री लव राणा जी, श्री माधो कुशवाह जी, श्री माधो बघेल जी, श्री राघवेन्द्र रावत जी, श्री भारत सिंह जाट जी, श्री अमर सिंह जाट जी, श्री कमल ओझा जी, श्री सुदीप जाट जी, श्री राहुल जाट जी, श्री संजय चौरसिया जी सहित अनेक क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे।