मोबाइल: +(91) 7773022555,8889444044
ईमेल: bjsgwalior@gmail.com
  • कार्यक्रम दिनांक: 06-03-2026
  • स्थान: कलेक्ट्रेट सभागार ग्वालियर

आयोजित जिला खनिज प्रतिष्ठान (DMF) की महत्वपूर्ण बैठक में सम्मिलित हुआ। बैठक

आज कलेक्ट्रेट सभागार ग्वालियर में आयोजित जिला खनिज प्रतिष्ठान (DMF) की महत्वपूर्ण बैठक में सम्मिलित हुआ। बैठक में कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ, क्षेत्रीय विधायकगण, जनपद अध्यक्ष एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों को प्रमुखता से उठाते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्य रूप से निम्न बिंदुओं पर चर्चा की गई— निषाद राज भवन का हैंडओवर किस संस्था/विभाग को किया गया है, इसकी जानकारी मांगी गई। जिन विकास कार्यों के लिए राशि स्वीकृत की गई है, उनका विधिवत भूमिपूजन एवं पूर्ण होने पर लोकार्पण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बराहना विद्यालय का निर्माण कार्य अभी तक प्रगतिरत रहने पर चिंता व्यक्त की और इसकी जानकारी लेकर शीघ्र पूर्ण कराने की बात कही। जिन पंचायतों में अभी तक पंचायत भवन नहीं हैं, उनकी सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए ताकि आवश्यक कार्यवाही की जा सके। सूखा प्रभावित पंचायतों में पेयजल समस्या को देखते हुए 700 फीट तक बोर कराने तथा नल-जल योजना में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट कर पुनः री-टेंडर करने का विषय उठाया। सिमरिया के सैय्यद वाला तालाब की मरम्मत कराए जाने की मांग रखी। भितरवार एवं मोहना नगर पंचायत में शव वाहन की व्यवस्था सुनिश्चित करने का विषय रखा एवं बैठक में क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने और आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर विशेष जोर दिया गया। जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए उनके शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।