परहित सरिस धरम नहिं भाई ।
पर पीड़ा सम नहिं अधमाई ।।
विधानसभा भितरवार ग्राम ककरधा में श्री अंकुश किरार जी की माताजी के देहांत होने की सूचना प्राप्त होने पर उनके निवास पहुँचकर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दुःखद घड़ी में परिवारजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी तथा विधायक निधि से ₹10000 की सहायता राशि का स्वीकृति पत्र प्रदान किया। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।