परहित सरिस धरम नहिं भाई ।
पर पीड़ा सम नहिं अधमाई ।।
विधानसभा भितरवार ग्राम पचौरा में पानी की टंकी से शांतिधाम तक बनने वाली सीसी रोड (लंबाई – 500 मीटर, लागत – 21.61 लाख रुपए) का विधिवत भूमिपूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया तथा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर अपने विचार साझा किए। यह सड़क निर्माण ग्रामवासियों के लिए सुगम आवागमन और बेहतर सुविधाओं का मार्ग प्रशस्त करेगा। इस अवसर पर श्री हेमंत रावत जी, श्री पंजाब सिंह गुर्जर जी, सरदार दीपा सिंह जी, श्री कैलाश परिहार जी, श्री उदयभान सिंह रावत जी, श्री सन्नी सरदार जी, बलजिंदर सरदार जी, श्री रामअवतार गुर्जर जी, श्री वीरेंद्र रावत जी, श्री कृपाल गिल जी, श्री जगजीत सरदार जी, श्री सतनाम सरदार जी, श्री सोनू परिहार जी, श्री रामनरेश गुर्जर जी सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहे। संकल्प – सतत विकास, समृद्ध भितरवार।