परहित सरिस धरम नहिं भाई ।
पर पीड़ा सम नहिं अधमाई ।।
विधानसभा भितरवार ग्राम भौरी में रामपुरी के घर से माता मंदिर एवं मंदिर से स्कूल की ओर तक बनने वाली सीसी रोड (लंबाई – 0.340 मीटर, लागत – 18.22 लाख रुपए) का विधिवत भूमिपूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया तथा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर अपने विचार साझा किए। यह सड़क निर्माण ग्रामवासियों के लिए सुगम आवागमन और बेहतर सुविधाओं का मार्ग प्रशस्त करेगा। इस अवसर पर श्री कल्याण श्रोती जी, श्री कुलवंत बाजवा जी मंडल अध्यक्ष, श्री बलवंत आदिवासी जी सरपंच, श्री पपेंद्र रावत जी जनपद सदस्य,श्री विजय सिंह जाट जी, श्री केदार पुरी जी, श्री शम्भु साहू जी, श्री मुन्ना बघेल जी, श्री पप्पू पंडा जी, श्री हरचरण गौड जी, श्री गौरव पुरी जी, श्री नरेश बघेल जी सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहे। संकल्प – सतत विकास, समृद्ध भितरवार।