परहित सरिस धरम नहिं भाई ।
पर पीड़ा सम नहिं अधमाई ।।
विधानसभा भितरवार ग्राम मोहना बृजवासी होटल में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं जनसेवक साथियों के साथ बैठक कर 13 मार्च 2026 को ग्राम घाटीगांव में प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी एवं केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी के आगमन को लेकर विस्तृत चर्चा की जो कि भितरवार विधानसभा क्षेत्र के लिए करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की सौगात देने आ रहे हैं। साथ ही श्री नेमीचंद शिवहरे जी को जिला विकास समिति सदस्य नियुक्त होने पर उनका स्वागत कर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष, पार्षद, सरपंच, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं जनसेवा साथी उपस्थित रहे