परहित सरिस धरम नहिं भाई ।
पर पीड़ा सम नहिं अधमाई ।।
विधानसभा भितरवार ग्राम मोहना शिवहरे गार्डन में श्री बल्ले शिवहरे जी द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह के कार्यक्रम में सम्मिलित होकर सभी क्षेत्रवासियों एवं साथियों के साथ होली का पर्व हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया। इस अवसर पर उपस्थित सभी साथियों के साथ गुलाल लगाकर होली खेली तथा एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए प्रेम, सौहार्द और सामाजिक एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए होली केवल रंगों का ही नहीं बल्कि आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक समरसता का पर्व है, जो हमें एक-दूसरे के करीब लाने का कार्य करता है। ऐसे आयोजन समाज में भाईचारे, एकता और अपनत्व की भावना को मजबूत करते हैं। इस सुंदर आयोजन के लिए श्री बल्ले शिवहरे जी का आभार व्यक्त किया और सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे ।