परहित सरिस धरम नहिं भाई ।
पर पीड़ा सम नहिं अधमाई ।।
विकास की नई पहचान ग्वालियर चंबल कभी ग्वालियर-चंबल अंचल को बीहड़ों से पहचाना जाता था, लेकिन आज यह क्षेत्र तेजी से विकास की ओर अग्रसर होकर देश के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। आज विधानसभा भितरवार ग्राम घाटीगांव शबरी माता मंदिर आश्रम पर आयोजित लाड़ली बहना योजना की राशि अंतरण कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री Dr Mohan Yadav जी एवं केंद्रीय मंत्री श्रीमंत Jyotiraditya M Scindia जी के साथ ₹122 करोड़ की लागत के 54 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया। जिसमें मुख्य सौगातें – • घाटीगांव में शबरी माता एवं भगवान देवनारायण धाम का निर्माण। • घाटीगांव, चिनौर और करैया में सांदीपनि विद्यालय की स्थापना। • भितरवार और घाटीगांव में आईटीआई केंद्र की स्थापना। • आरोन-पटई उद्वहन सिंचाई परियोजना से किसानों को बड़ा लाभ एवं विभिन्न विकाश कार्यों का लोकार्पण किया। यह सभी विकास कार्य क्षेत्र की प्रगति और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।