परहित सरिस धरम नहिं भाई ।
पर पीड़ा सम नहिं अधमाई ।।
आंतरी स्लीपर फैक्ट्री में लंबे समय से फैक्ट्री मालिक एवं श्रमिकों के बीच वेतन विसंगतियों को लेकर चले आ रहे प्रकरण को लेकर श्रमिकों एवं फैक्ट्री मालिक से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और दोनों पक्षों को साथ बैठाकर आपसी सहमति से समाधान कराया। फैक्ट्री मालिक श्री हरीश भोजवानी जी एवं श्रमिकों के बीच 3 वर्षों के लिए सहमति पत्र (अनुबंध) पर हस्ताक्षर कर समझौता कराया जिससे लंबे समय से चल रहा विवाद समाप्त हुआ। इस अवसर पर श्री राजवीर सिंह गुर्जर, श्री मनोज किरार जी एवं समस्त श्रमिकों ने आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।