परहित सरिस धरम नहिं भाई ।
पर पीड़ा सम नहिं अधमाई ।।
जनसेवक केंद्र ग्रीन हाउस पर विधानसभा भितरवार एवं आसपास क्षेत्र से टी.ई.टी शिक्षक संघर्ष संयुक्त मोर्चा के तत्वावधान में क्षेत्र के शिक्षकों द्वारा टीईटी परीक्षा रिव्यू पिटिशन के संबंध में ज्ञापन सौंपा एवं शिक्षकों ने अपनी समस्याओं एवं मांगों से अवगत कराया, जिस पर गंभीरता से चर्चा करते हुए आश्वासन दिया कि माननीय मुख्यमंत्री Dr Mohan Yadav जी एवं शिक्षा मंत्री जी से मुलाकात कर शिक्षकों की बात प्रभावी रूप से रखूंगा और रिव्यू पिटिशन के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। शिक्षकों के हितों की रक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हम सदैव प्रतिबद्ध हैं। इस अवसर पर विधानसभा भितरवार एवं आसपास क्षेत्र से शिक्षक सम्मलित रहें।