परहित सरिस धरम नहिं भाई ।
पर पीड़ा सम नहिं अधमाई ।।
जिला पंचायत सभागार में आयोजित सामान्य सभा की बैठक में सहभागिता की। बैठक के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़ी विभिन्न महत्वपूर्ण समस्याओं को प्रमुखता से उठाया, जिनमें बिजली व्यवस्था की अनियमितता, बिना सूचना ट्रांसफार्मर हटाए जाने की समस्या, नल-जल योजनाओं की अपूर्णता, पेयजल बिल व्यवस्था, भीषण गर्मी में विद्युत कटौती, किसानों को पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराना, फीडर संचालन, सौर ऊर्जा योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति, विद्यालयों की व्यवस्था एवं स्व-सहायता समूहों से जुड़े मुद्दे शामिल रहे। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसमस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करें, सभी योजनाओं में पारदर्शिता बनाए रखें तथा ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। जनहित के प्रत्येक विषय पर सजग रहते हुए क्षेत्र के समग्र विकास हेतु निरंतर प्रयासरत रहेंगे। इस अवसर पर श्री दुर्गेश कुंवर सिंह जी (जिला पंचायत अध्यक्ष), श्रीमती प्रियंका सत्येन्द्र घुरैया जी (जिला पंचायत उपाध्यक्ष), जिला पंचायत CEO, जिला पंचायत सदस्यगण, समस्त विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे