परहित सरिस धरम नहिं भाई ।
पर पीड़ा सम नहिं अधमाई ।।
विधानसभा भितरवार ग्राम रमजीपुर अंबेडकर पार्क में जन चौपाल कार्यक्रम में सम्मिलित होकर क्षेत्रवासियों से आत्मीय भेंट एवं संवाद कर बाबा साहब जी को माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया इस अवसर पर लाडली बहनों द्वारा भव्य एवं हृदयस्पर्शी स्वागत किया गया, जो सदैव स्मरणीय रहेगा इस अवसर पर जन चौपाल के दौरान उपस्थित माताओं, बहनों एवं क्षेत्र के सम्माननीय नागरिकों की समस्याओं एवं मांगों को गंभीरता से सुना तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी निराकरण हेतु आश्वस्त किया। साथ ही अपने विचार रखते हुए क्षेत्र के समग्र विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान ग्रामवासियों ने अपार स्नेह एवं सम्मान व्यक्त करते हुए केलों से तौलकर अभिनंदन किया। आप सभी का यह प्रेम, विश्वास और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है, जो निरंतर जनसेवा के लिए प्रेरित करता है। इस अवसर पर श्री नारायण जाटव जी (जनपद अध्यक्ष), श्री उदयभान सिंह रावत जी, श्री संजय सिंह जी, श्री गोपाल प्रसाद श्रौती जी, श्री राजेन्द्र तिवारी जी, श्री मातादीन बाथम जी, श्री रामप्रकाश रावत जी, श्री नरेश अग्रवाल जी, श्री वीरु रावत जी (सरपंच), श्री विजय सिंह बौद्ध जी, श्री दयाराम जाटव जी, श्री धर्मेंद्र रावत जी, श्री मेहरबान परिहार जी, श्री गिरवर जाटव जी, श्री प्रताप कश्यप जी, श्री संजय चौरसिया जी , श्री बाबी रावत जी सहित बड़ी संख्या में सम्माननीय जन उपस्थित रहे। जनता का स्नेह और विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है — इसी संकल्प के साथ क्षेत्र के विकास एवं जनसेवा हेतु सदैव प्रतिबद्ध हूँ।