परहित सरिस धरम नहिं भाई ।
पर पीड़ा सम नहिं अधमाई ।।
विधानसभा भितरवार ग्राम मोहनगढ़ में श्री लालचंद्र चौहान जी के निवास से श्री सुघर सिंह बाथम जी के घर तक बनने वाली 600 मीटर लंबी सीसी रोड (लागत 24.68 लाख रुपए) का विधिवत भूमि पूजन कर शुभारंभ किया। यह सड़क निर्माण कार्य क्षेत्र के विकास को नई गति प्रदान करेगा तथा ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध कराएगा। इस अवसर पर उपस्थित सम्माननीय ग्रामीणजनों को भाजपा सरकार की जनहितैषी योजनाओं से अवगत कराया तथा उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनकर संबंधित विभागीय अधिकारियों से चर्चा कर शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। इस अवसर पर श्री नारायण जाटव जी (जनपद अध्यक्ष), श्री भीकम सिंह जाट जी, श्री महेन्द्र खेनवार जी, श्री उदयभान सिंह रावत जी, श्री संजय सिंह जी, श्री राजेन्द्र जाटव जी (सरपंच), श्री राजेन्द्र तिवारी जी, श्री मातादीन बाथम जी, श्री हाकिम सिंह कुशवाह जी, श्री सत्तार खान जी, श्री नरेश अग्रवाल जी, श्री संजय चौरसिया जी, श्री बाबी रावत जी सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं जनसेवक साथी उपस्थित रहे