परहित सरिस धरम नहिं भाई ।
पर पीड़ा सम नहिं अधमाई ।।
विधानसभा भितरवार ग्राम मेहगांव में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर कथा वाचक पूज्य व्यास जी श्रीमती वर्षा किशोरी जी को माल्यार्पण कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन कर कथा में सभी श्रद्धालुओं को धर्म, संस्कार और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। इस प्रकार के धार्मिक आयोजन न केवल हमारी संस्कृति और परंपराओं को सशक्त बनाते हैं, बल्कि समाज में एकता, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करते हैं। ईश्वर से क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं सभी के कल्याण की कामना करता हूँ