मोबाइल: +(91) 7773022555,8889444044
ईमेल: bjsgwalior@gmail.com
  • कार्यक्रम दिनांक: 31-03-2026
  • स्थान: ग्राम मोहना

कैला माता मंदिर प्रांगण में आयोजित भव्य एवं विशाल दंगल प्रतियोगिता में सम्मिलित

विधानसभा भितरवार ग्राम मोहना में कैला माता मंदिर प्रांगण में आयोजित भव्य एवं विशाल दंगल प्रतियोगिता में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर दूर-दूर से पधारे पहलवानों ने अपने अद्भुत दमखम, जोश और शानदार दांव-पेंच का प्रदर्शन कर समूचे वातावरण को रोमांचित कर दिया। पूरे आयोजन में पारंपरिक खेलों की गौरवशाली झलक, उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली इस अवसर पर दंगल की अंतिम कुश्ती ₹31,000 की रही, जिसमें पहलवानों का हाथ मिलवाकर उन्हें पुरस्कार वितरित किए तथा अपने विचार साझा किए। इस गरिमामयी आयोजन में मंडल अध्यक्ष, पार्षदगण, मेला समिति के अध्यक्ष/उपाध्यक्ष/सदस्य, जनप्रतिनिधिगण, विधायक प्रतिनिधि, पहलवान एवं श्रद्धेय जनता जनार्दन की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ा