परहित सरिस धरम नहिं भाई ।
पर पीड़ा सम नहिं अधमाई ।।
विधानसभा भितरवार क्षेत्र के विकास को नई दिशा देते हुए केंद्रीय मंत्री श्रीमंत Jyotiraditya M Scindia जी के अथक प्रयासों से माननीय मुख्यमंत्री डॉ. Dr Mohan Yadav जी द्वारा क्षेत्र के लिए 9 महत्वपूर्ण विकास कार्यों की दिनांक 12/03/2026 को विधानसभा भिंतरवार घाटीगांव शबरी माता मंदिर पर ऐतिहासिक घोषणाएं की गई हैं। इन घोषणाओं में प्रमुख रूप से— भितरवार सीएचसी को सिविल हॉस्पिटल में उन्नयन घाटीगांव को पीएचसी प्रदान करना भितरवार एवं घाटीगांव में नवीन आईटीआई कॉलेज की स्थापना भितरवार में कृषि उपज मंडी की स्वीकृति चीनौर, घाटीगांव एवं करहिया में नवीन सांदीपनी विद्यालय की स्थापना आरोन, पटाई एवं हिम्मतगढ़ में सिंचाई परियोजनाएं शबरी माता मंदिर एवं भगवान बिरसा मुंडा धाम का निर्माण भगवान देवनारायण मंदिर मेले को धार्मिक केंद्र में शामिल करना करहिया ग्राम पंचायत को नगर पंचायत का दर्जा प्रदान करना ये सभी घोषणाएं क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं धार्मिक पर्यटन को नई गति प्रदान करेंगी। इस अवसर पर दिल्ली पहुंचकर केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी का आत्मीय आभार व्यक्त करते हुए विधानसभा भितरवार क्षेत्र की समस्त जनता की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया गया।