परहित सरिस धरम नहिं भाई ।
पर पीड़ा सम नहिं अधमाई ।।
विधानसभा भितरवार ग्राम बनवार पीएम श्री शासकीय माध्यमिक विद्यालय में स्कूल चले हम अभियान के अंतर्गत आयोजित भविष्य से भेंट कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के पूजन कर विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को लेकर अपने विचार साझा किए तथा उनसे आत्मीय संवाद कर उनके सपनों, लक्ष्य और शिक्षा के महत्व पर चर्चा की। साथ ही मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। भविष्य\ से भेंट जैसे प्रेरणादायी कार्यक्रम बच्चों में नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रदान करते हैं। इस अवसर पर BRC श्री नरहरि मिश्रा जी, श्री राकेश शिवहरे जी (मंडल अध्यक्ष),श्री विनोद बघेल जी (जिला उपाध्यक्ष, भाजपा), श्री नारायण जाटव जी (जनपद अध्यक्ष), श्री जगमोहन प्रजापति जी (जनपद उपाध्यक्ष),श्री सत्येन्द्र किरार जी (महामंत्री), श्री बनवारी परिहार जी (सरपंच), श्री भगतप्रकाश सिंह जी,श्री पातीराम कुशवाह जी सहित प्राचार्य महोदय, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।